ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: 10वीं पास युवाओं को रेलवे में नौकरी का अवसर, कमाई आप जितनी कर पाएं

Bihar News: सोनपुर रेल मंडल ने उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, शाहपुर पटोरी, बछवाड़ा, दिघवारा सहित 25+ स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास युवा-युवतियां 31 दिसंबर तक अप्लाई करें..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सोनपुर रेल मंडल बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। मंडल ने 25 से अधिक छोटे-बड़े स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की भर्ती शुरू की है। इन स्टेशनों में उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीननगर, देसरी, बछवाड़ा, दिघवारा, गरौल, हाजीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, मानसी, नवगछिया, लाखो, तेघड़ा, भगवानपुर, अक्षयवट राय नगर समेत कई अन्य स्टेशन शामिल हैं। चयनित एजेंटों को अनारक्षित टिकट बेचने का अधिकार मिलेगा और कमीशन के आधार पर उनकी अच्छी कमाई होगी। यह नियुक्ति 3 साल के लिए होगी।


योग्यता बेहद आसान है। सिर्फ 10वीं पास होना जरूरी है। उम्र की कोई सीमा नहीं है। पुरुष-महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 31 दिसंबर तक जमा किए जा सकते हैं। फॉर्म पंजीकृत डाक, साधारण डाक, कोरियर या हाथों-हाथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, स्व-अभिप्रमाणित फोटो, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे। पूरी जानकारी और फॉर्म मंडल की आधिकारिक वेबसाइट या नियोजनालय से मिल जाएगा।


यह योजना छोटे स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट आसानी से उपलब्ध कराने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के दोहरे उद्देश्य से शुरू की गई है। जहां बड़े स्टेशनों पर काउंटर हैं, वहां छोटे स्टेशनों पर एजेंट भी अब टिकट देंगे। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में चढ़ने से पहले टिकट मिल जाएगा और युवाओं को घर के पास ही कमाई का जरिया भी मिलेगा। अगर आप 10वीं पास हैं और अपने इलाके में ही सम्मानजनक कमाई करना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें। 31 दिसंबर से पहले फॉर्म भरकर जमा कर दें।