ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Jobs: बिहार के बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी का शानदार मौका, इस जिले में कल रोजगार मेला का आयोजन

Bihar Jobs: 11 दिसंबर को अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में जॉब कैंप। B.Com + Tally अनुभव वाले 18-35 साल के युवा-युवतियों के लिए अकाउंटेंट के 10 पद। सैलरी 15,000-20,000 CTC + इंसेंटिव..

Bihar Jobs
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Jobs: बिहार के रोहतास जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। 11 दिसंबर को अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में एक विशेष रोजगार कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। इस कैंप में Vindhyavashini Automobiles Private Limited (Maruti Suzuki Pearl Cars), सासाराम अकाउंटेंट के दस पदों पर सीधी भर्ती करेगी। यह कंपनी सासाराम, आरा, मोहनिया और बक्सर में पोस्टिंग देगी। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये मासिक CTC के साथ इंसेंटिव और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।


यह मौका B.Com पास युवाओं के लिए है, जिन्हें Tally का अनुभव है। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और पुरुष-महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जॉब कैंप पूरी तरह निःशुल्क है, किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। चयन उसी दिन ऑन-स्पॉट हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सुबह दस बजे तक नियोजनालय पहुंचें और अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक और अपडेटेड बायोडाटा जरूर लेकर आएं।  


कंपनी के प्रतिनिधि खुद इंटरव्यू लेंगे और योग्य उम्मीदवारों को तुरंत ऑफर लेटर दिया जाएगा। यह नौकरी स्थायी है और ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि इस मौके का लाभ जरूर उठाएं। 11 दिसंबर को समय पर पहुंचकर अपनी नौकरी पक्की करें।