ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Jobs: बिहार में यहाँ रोजगार मेला का आयोजन, सैलरी 21 हजार से शुरू; रहना-खाना मुफ्त

Bihar Jobs: 10 दिसंबर को भोजपुर जिला नियोजनालय में Odyssey Scaffolder Pvt Ltd का मेगा जॉब कैंप। सुपरवाइजर और स्कैफोल्डर के 95 पदों पर ऑन-स्पॉट भर्ती, सैलरी 21 से 25 हजार + 35 हजार बोनस + फ्री आवास-भोजन..

Bihar Jobs
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Jobs: बिहार के भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ओडिशा की प्रसिद्ध कंपनी Odyssey Scaffolder Private Limited जो टाटा स्टील के साथ जॉइंट वेंचर में काम करती है, 10 दिसंबर को जिला नियोजनालय आरा में एक दिवसीय जॉब कैंप लगा रही है। इस कैंप में कुल 95 पदों पर सीधी भर्ती होगी, जिसमें 35 सुपरवाइजर और 60 स्कैफोल्डर के पद शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि पूरी चयन प्रक्रिया उसी दिन पूरी हो जाएगी और किसी भी उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।


सुपरवाइजर के पद के लिए ग्रेजुएशन पास और बाईस से चालीस साल तक की उम्र के युवा आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर चयन होने पर हर महीने पच्चीस हजार रुपये वेतन मिलेगा, साथ ही हर साल पैंतीस हजार रुपये का बोनस और कंपनी की तरफ से रहने और खाने की पूरी व्यवस्था मुफ्त होगी।


वहीं स्कैफोल्डर के पद के लिए आठवीं, दसवीं या बारहवीं पास इक्कीस से चालीस साल तक के युवा पात्र हैं। इस पद पर इक्कीस हजार रुपये मासिक वेतन के साथ भी पैंतीस हजार रुपये सालाना बोनस और मुफ्त रहना-खाना मिलेगा। चयनित सभी युवाओं को ओडिशा के विभिन्न प्रोजेक्ट साइट्स पर नौकरी दी जाएगी।


जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया है कि बेरोजगारी कम करने और युवाओं तक अच्छे रोजगार के अवसर पहुंचाने के लिए यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक युवा सुबह दस बजे तक नियोजनालय पहुंच जाएं। साथ लाना जरूरी है आधार कार्ड, पैन कार्ड, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति और फोटोकॉपी, अपडेटेड बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और नियोजनालय का रजिस्ट्रेशन कार्ड। जिनका अभी तक नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे www.ncs.gov.in पर तुरंत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या नियोजनालय में भी करवा सकते हैं।


यह मौका भोजपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है। अच्छी सैलरी, बोनस और फ्री रहना-खाना जैसी सुविधाएं कम ही कंपनियां देती हैं। जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और दस दिसंबर को समय पर नियोजनालय जरूर पहुंचें। कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।