ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: बिहार के इन पांच जिलों में होगी मैट्रिक के स्पेशल एग्जाम की कॉपियो का मूल्यांकन, BSEB ने जारी की लिस्ट

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 14 मई से 16 मई तक चलेगा.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 14 मई से 16 मई तक चलेगा। इसके लिए बोर्ड ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया और सारण जिलों में मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इस वर्ष मैट्रिक विशेष परीक्षा में 7,621 परीक्षार्थी और कंपार्टमेंटल परीक्षा में 54,652 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इस प्रकार कुल 62,273 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच निर्धारित तीन दिनों में पूरी की जानी है।


बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य में शामिल शिक्षकों की सूची पहले ही जारी कर दी है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे मूल्यांकन में भाग लेने वाले शिक्षकों को निर्धारित अवधि के लिए विरमित (Relieve) करें। कंपार्टमेंटल परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने की स्थिति में उन्हें पुनः परीक्षा का अवसर देना होता है। इसमें छात्र केवल उन विषयों में परीक्षा देते हैं, जिनमें वे पिछली मुख्य परीक्षा में असफल हुए थे। यह परीक्षा छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने का दूसरा अवसर देती है, जिससे उनका साल बर्बाद होने से बचता है।


बिहार बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, मूल्यांकन कार्य के लिए सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड की निगरानी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे, ताकि पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। चूंकि मूल्यांकन 16 मई तक पूरा होने की उम्मीद है, बोर्ड इस महीने के अंत तक मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।