ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई तिथि, अब इस तारीख तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

PATNA : बिहार बोर्ड ने इंटर की 2021 में होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि का विस्तार कर दिया है. आपको बता दें कि इसके पहले बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करा

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई तिथि, अब इस तारीख तक आवेदन कर सकेंगे छात्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड ने इंटर की 2021 में होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि का विस्तार कर दिया है. आपको बता दें कि इसके पहले बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि 28 अगस्त तक की मुकर्रर की थी. लेकिन गुरुवार 27 अगस्त को आखिरी तारीख से एक दिन पहले बोर्ड ने तिथि को फिर से बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  


इतना ही नहीं बोर्ड ने इंटर के रजिस्ट्रेशन के शुल्क जमा करने की  तिथि को भी बढ़ाते हुए उसे 4 सितंबर कर दिया है. जबकि मैट्रिक की भी परीक्षा फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाते हुए तीन सितंबर कर दिया गया है.


बिहार बोर्ड के इस आदेश के बाद अब तक जो छात्र इंटर परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर पाए थे वे अपना आवेदन अब समय से कर सकते हैं. गौरतलब है कि कोरोना काल के चलते बिहार बोर्ड ने इंटर के छात्र-छात्राओं को 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन एक और मौका दिया है.