ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधी

जमुई के सिमरतला थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में आए आधा दर्जन नकाबपोश डकैतों ने सरकारी स्कूल शिक्षक संजीव कुमार के घर में घुसकर 15 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
पुलिस की वेश में डकैत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद भी आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं हो पा रही है। बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है, ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो चुका है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है जहां भीषण डकैती की घटना हुई है। पुलिस के वेश में आए अपराधियों ने घर में घुसकर 15 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया है।  


जमुई जिले के सिमरतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई। पुलिस की वर्दी पहनकर आए आधा दर्जन डकैतों ने सरकारी स्कूल के शिक्षक संजीव कुमार के घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। घटना सुबह 6:35 बजे की बताई जा रही है। संजीव कुमार घर में ही थे जब नकली पुलिसकर्मी हाथ में डंडा और कमर में पिस्टल लिए उनके घर पहुंचे। उन्होंने संजीव कुमार से कहा कि उनके खिलाफ चकाई थाना से वारंट जारी हुआ है। जैसे ही संजीव ने दरवाजा खोला, वे भीतर घुस गए और घर की तलाशी शुरू कर दी।


डकैतों ने संजीव कुमार की बेटी की शादी के लिए रखे गए जेवरात और उनकी पत्नी के गहने लूट लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि संजीव को चकाई थाना ले जाया जाएगा, इसके बाद वे गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।सूचना मिलते ही सिमरतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें एक वीडियो में लुटेरों की गाड़ी दिखाई दे रही है।थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। संजीव कुमार ने मीडिया से कहा कि यह जेवरात उनकी बेटी की शादी के लिए रखे गए थे, और यह घटना उनके परिवार के लिए गहरा सदमा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधीजमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधीजमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधीजमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधीजमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधीजमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधीजमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधीजमुई में 15 लाख की डकैती: पुलिस की वर्दी में सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसे आधा दर्जन अपराधी