ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: ईडी की बड़ी कार्रवाई, पटना के इस बिल्डर की 1.79 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानें...

Bihar News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना के श्री अनुआनंद कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की 1.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत की गई, जिसमें बिल्डर पर ग्राहकों से पैसे लेकर फ्लैट न देने का आरोप है।

Bihar News,ईडी छापेमारी बिहार, पटना बिल्डर संपत्ति जब्ती, श्री अनुआनंद कंस्ट्रक्शन घोटाला,  बिहार रियल एस्टेट फ्रॉड , PMLA के तहत कार्रवाई, पटना के बिल्डर, बिहार समाचार, builder in patna, anuanand bui
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई लगातार जारी है. दो दिन पूर्व बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 11.64 करोड़ नकदी बरामद किया था. अब एक बिल्डर की संपत्ति को जब्त किया है.

ED ने दी है जानकारी....

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से बताया गया है कि पटना के एक बिल्डर की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया है. ईडी, पटना जोनल कार्यालय ने मेसर्स श्री अनुआनंद कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के धोखाधड़ी मामले के संबंध में पीएमएलए, 2002 के तहत कार्रवाई की है. इसके तहत कंपनी के 1.79 करोड़ रुपये (लगभग) की अचल और चल संपत्तियां अंतरिम रूप से जब्त की गई हैं. ये संपत्तियां कंपनी के निदेशकों और कंपनी के पूर्व कर्मचारी के नाम पर पंजीकृत है. 

बिल्डर ने बिहार के सैकड़ों ग्राहकों को दिया है धोखा

बता दें, पटना का यह बिल्डर बड़ी संख्या में ग्राहकों से पैसे लेकर उन्हें फ्लैट नहीं दिया. इसके बाद रेरा से लेकर इडी तक ने इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है. इसी कड़ी में आज ईडी ने श्री अनुआनंद कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति को अटैच किया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता