बिहारबिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: 5.75 करोड़ का अस्पताल बना हाथी का दांत, फर्श पर मरीज तड़पने को मजबूर
जमुई के झाझा में 5.75 करोड़ से बना नया स्वास्थ्य केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका, जबकि पुराने भवन में बेड की कमी से मरीज फर्श पर इलाज का इंतजार कर रहे हैं। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।





