ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा एक्शन, वर्दी पहनकर रील बनाने वाले 50 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; पटना से लेकर किशनगंज तक कार्रवाई

Bihar Police News: बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में रील बनाने पर 50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. SOP उल्लंघन को लेकर सख्ती बढा दी गई है और सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी किया गया है.

Bihar Police News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यालय के इस एक्शन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि वर्दी में रील बनाना और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना निर्धारित SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का उल्लंघन है। इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


यह कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) द्वारा पत्रांक 42, दिनांक 20 अप्रैल 2026 के माध्यम से जारी सूची के आधार पर की गई है। सूची में संबंधित रील्स और वीडियो के लिंक भी संलग्न किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक मामले पटना जिले से सामने आए हैं, जहां 16 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, गया, सीतामढ़ी, सहरसा, जमुई, मुंगेर और किशनगंज सहित कई जिलों के पुलिसकर्मी सूची में शामिल हैं।


पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे वर्दी में सोशल मीडिया के उपयोग पर सख्त नियंत्रण रखें और किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करें। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम विभागीय अनुशासन और वर्दी की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता