ब्रेकिंग
दिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट, क्या हुई बात...?Rail Line Bihar: पटना में एक और नई रेल लाइन...95 फीसदी काम हुआ पूरा, जानिए कब से चलेंगी ट्रेनें...नीतीश कुमार ने बनाई JDU की नई टीम, संजय झा समेत 24 नेताओं को मिली जगह; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार का घूसखोर क्लर्क सहयोगी समेत गिरफ्तार, निगरानी ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचावोटिंग से पहले 72 घंटों के लिए बिहार-बंगाल की सीमा सील, बॉर्डर पर सख्त निगरानीदिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट, क्या हुई बात...?Rail Line Bihar: पटना में एक और नई रेल लाइन...95 फीसदी काम हुआ पूरा, जानिए कब से चलेंगी ट्रेनें...नीतीश कुमार ने बनाई JDU की नई टीम, संजय झा समेत 24 नेताओं को मिली जगह; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार का घूसखोर क्लर्क सहयोगी समेत गिरफ्तार, निगरानी ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचावोटिंग से पहले 72 घंटों के लिए बिहार-बंगाल की सीमा सील, बॉर्डर पर सख्त निगरानी

वोटिंग से पहले 72 घंटों के लिए बिहार-बंगाल की सीमा सील, बॉर्डर पर सख्त निगरानी

Bihar News: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बिहार-बंगाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया गया है. किशनगंज में सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल 2026 को होने वाले प्रथम चरण के मतदान को लेकर बिहार-बंगाल सीमा को 72 घंटे पहले मंगलवार को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है।


जानकारी के अनुसार, किशनगंज जिले से सटे पश्चिम बंगाल के पांच विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान होना है। इनमें 27-फसिदेवा, 28-चोपड़ा, 29-इस्लामपुर, 30-ग्वालपोखर और 31-चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जो क्रमशः ठाकुरगंज, पोठिया और किशनगंज सदर थाना क्षेत्रों से सटे हुए हैं।


चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। आदेश के अनुसार, 20 अप्रैल मंगलवार सुबह 6 बजे से 23 अप्रैल गुरुवार मध्य रात्रि 12 बजे तक बिहार-बंगाल सीमा को बंद रखा जाएगा। केवल आकस्मिक और चिकित्सा सेवाओं को ही छूट दी गई है।


किशनगंज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए वीडीओ, सीओ और सीमावर्ती थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि 39 चिन्हित चेक प्वाइंट पर सख्त निगरानी रखी जाए। सभी वाहनों की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।


एसपी संतोष कुमार ने भी निर्देश दिया है कि संबंधित थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और सभी गतिविधियों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। जिले में 10 मिरर चेक पोस्ट पहले से सक्रिय हैं, जहां लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें