ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के रामपुर में सपने में माता रानी के दर्शन होने का दावा कर एक महिला मंदिर परिसर में समाधि लेने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोका और काउंसलिंग की। मामले में महिला के पति और पुजारी समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तर प्रदेश न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने दावा किया कि सपने में माता रानी ने उसे दर्शन दिए और समाधि लेने के लिए कहा। इसके बाद महिला मंदिर परिसर में समाधि लेने की तैयारी करने लगी। उसने इसके लिए गड्ढा भी खुदवा दिया। 


मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समाधि लेने से रोका और उसकी काउंसलिंग कराई। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला के पति और मंदिर के पुजारी समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


पूरा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव स्थित खेरो वाले मंदिर का है। यहां नंद किशोर की पत्नी लीलावती ने एक मूर्ति की स्थापना कराई थी। महिला का दावा है कि सपने में माता रानी ने उसे दर्शन दिए और समाधि लेने के लिए कहा। इसी के बाद उसने मंदिर परिसर में समाधि लेने की तैयारी शुरू कर दी।


जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, तो मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समाधि लेने से रोक दिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत उसकी काउंसलिंग की।


पुलिस ने महिला को समझाया कि वह समाधि लेने का प्रयास न करे और पूजा-पाठ तक ही सीमित रहे। काउंसलिंग के दौरान लीलावती ने आश्वासन दिया कि वह आगे ऐसा कोई प्रयास नहीं करेगी। इसके बाद मंदिर परिसर में खोदे गए गड्ढे को भी पाट दिया गया।


हालांकि, अगले दिन मामले को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला के पति, मंदिर के पुजारी समेत चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका हिरासत में लिया गया है।  एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, ताकि दोबारा भीड़ जुटने या किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।

टैग्स