ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के भोंड़ गांव में गोलीबारी की घटना में 75 वर्षीय नित्यानंद सिंह घायल हो गए। आरोप है कि शराब के नशे में राजू सिंह ने फायरिंग की, जिसमें गोली बुजुर्ग की जांघ में लगी। घायल को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी बीच खैरा थाना क्षेत्र के भोंड़ गांव में गोलीबारी की घटना से अफरातफरी मच गई। घर के पास बैठे 75 वर्षीय वृद्ध नित्यानंद सिंह को शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


घायल की पहचान भोंड़ गांव निवासी स्वर्गीय आशु सिंह के पुत्र नित्यानंद सिंह के रूप में हुई है।घायल वृद्ध ने बताया कि वह अपने घर के पास बैठे हुए थे।इसी दौरान गांव का ही राजू सिंह वहां पहुंचा और इधर-उधर की बातें करने लगा। वृद्ध के अनुसार युवक शराब के नशे में था और बार-बार हथियार निकालकर लहरा रहा था।इसी दौरान अचानक उसने गोली चला दी,जो उनकी जांघ में जा लगी। 


गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि गोली चलाने के बाद भी आरोपी मौके पर ही बैठा रहा।घायल के भतीजे सुशील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि राजू सिंह दबंग प्रवृत्ति का है और बालू के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है।उनके मुताबिक, आरोपी गांव में खक्खू मोदी की दुकान के पास पिस्तौल लहराते हुए पहुंचा था।


वह हथियार दिखाकर लोगों को धमका रहा था। इसी दौरान उसने उनके चाचा नित्यानंद सिंह को गोली मार दी।सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी और उनके परिवार के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था।घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। दुर्गा पूजा के बीच हुई गोलीबारी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


खैरा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि नित्यानंद सिंह दुकान पर खाना खाने के बाद बैठे हुए थे।इसी दौरान राजू सिंह के वहां आने और गोली चलाने की बात सामने आई है।आरोप है कि युवक शराब के नशे में रिवॉल्वर लहरा रहा था और इसी दौरान एक राउंड फायरिंग में गोली वृद्ध को लग गई। थानाध्यक्ष के अनुसार,पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टैग्स