ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

महिला पर ईंट से जानलेवा हमला, खून से लथपथ हालत में मिली, DMCH में भर्ती

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में लक्ष्मी सागर स्थित विवेकानंद स्कूल के पास एक महिला पर ईंट से जानलेवा हमला किया गया। महिला खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। उसे DMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बिहार न्यूज
गंभीर हालत में DMCH में इलाज जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक महिला पर ईंट से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। लक्ष्मी सागर रोड नंबर 3 और 4 के बीच विवेकानंद स्कूल के पास अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


घटनास्थल पर महिला खून से लथपथ और अचेत अवस्था में मिली। वहीं, महिला के आसपास कुछ रुपये और सिक्के भी बिखरे हुए पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।


फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला पर हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


टैग्स