ब्रेकिंग
जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

महानवमी पर मोतिहारी में सेवा की मिसाल, DM-SP ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को परोसा महाप्रसाद

मोतिहारी में महानवमी पर चांदमारी चौक स्थित माई स्थान मंदिर के पास भव्य भंडारा आयोजित किया गया। डीएम सौरभ सुमन यादव और SP स्वर्ण प्रभात ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से महाप्रसाद परोसा। रोटी बैंक के इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

बिहार न्यूज
शारदीय नवरात्रा की धूम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में महानवमी के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शहर के चांदमारी चौक स्थित माई स्थान मंदिर के पास भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने खुद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद परोसा।


शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मोतिहारी में चारों ओर मां दुर्गा की भक्ति का माहौल रहा। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में भंडारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में चांदमारी चौक स्थित माई स्थान मंदिर के पास रोटी बैंक की ओर से भव्य भंडारा आयोजित किया गया।


इस दौरान जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर अपने हाथों से महाप्रसाद वितरित किया। डीएम और एसपी के इस सेवा भाव को देखकर वहां मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रोटी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव ने दोनों अधिकारियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।


डीएम ने शांति और सौहार्द की कामना की

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि माता रानी की कृपा से पूरे जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में नवरात्र का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं।


वहीं, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि लोग बिना किसी डर के पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने भंडारे जैसे आयोजनों को सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला कदम बताया।


रोटी बैंक ने दिया सेवा का संदेश

रोटी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोटी बैंक का उद्देश्य केवल नवरात्र के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे साल जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना और उनकी सेवा करना है।


इस भंडारे में शहर के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर शाम तक माई स्थान मंदिर परिसर में मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे। इस आयोजन ने महानवमी के अवसर पर भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।