ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरा के सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने दिवंगत अधिकारी के परिजनों को न्याय दिलाने और दोषियों को जल्द सजा दिलाने का भरोसा दिया।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के भोजपुर जिले में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की हत्या को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने परिवार का हाल जाना और हत्याकांड की जानकारी लेते हुए दोषियों को जल्द सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।



तेजस्वी यादव ने दिवंगत रामकुमार सिंह के पुत्र राकेश सिंह से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। यह बातचीत जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश और राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के माध्यम से हुई।



बता दें कि 15 अक्टूबर की सुबह भोजपुर जिले के आरा स्थित नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ले में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष भी थे। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।



मृतक के पुत्र अमित उर्फ गोल्डी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने पहले एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद मुख्य आरोपी चंदन सिंह और उसके साथी अभिषेक यादव को पश्चिम बंगाल के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।



रामकुमार सिंह हत्याकांड के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। तेजस्वी यादव की पीड़ित परिवार से बातचीत को भी इसी घटनाक्रम के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्याकांड में अन्य आरोपियों की भूमिका, वारदात के पीछे की वजह और कथित साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता