ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार का घूसखोर क्लर्क सहयोगी समेत गिरफ्तार, निगरानी ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

Bihar News: पटना की निगरानी टीम ने मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में छापेमारी कर क्लर्क और एक बिचौलिया को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक लिपिक (क्लर्क) को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तार लिपिक की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई है। निगरानी की टीम ने साकेत के साथ एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, परजूआर पंचायत के दाहिला गांव निवासी रविन्द्र यादव से अतिक्रमण खाली करवाने के एवज में लिपिक साकेत कुमार ने पैसों की मांग की थी। आरोपी लिपिक ने काम के बदले 30,000 रुपये की मांग की थी। पीड़ित रविन्द्र यादव ने अपनी आर्थिक तंगी और गरीबी का हवाला दिया, जिसके बाद सौदा 15,000 रुपये में तय हुआ। 


तय सौदे के अनुसार, आज 15 हजार में से 10 हजार रुपये की पहली किस्त का भुगतान होना था। जैसे ही दोपहर के करीब 12 बजे कार्यालय परिसर में पैसों का लेनदेन शुरू हुआ, पहले से ही मुस्तैद निगरानी विभाग की टीम ने लिपिक साकेत कुमार और उसके सहयोगी बिचौलिए धकजरी गांव के परमानन्द झा को रंगे हाथों पकड़ लिया। 


निगरानी विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे अंचल कार्यालय और ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस मामले में खास बात यह है कि जिलाधिकारी ने पहले ही उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दे दिया था। इसके बावजूद, सरकारी आदेश के क्रियान्वयन के नाम पर लिपिक द्वारा अवैध उगाही की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता