बिहारपटना को मिलने जा रही बड़ी सौगात, इस दिन पहली हाईटेक मल्टी लेवल पार्किंग और मॉडल वेंडिंग जोन का होगा उद्घाटन
पटना में 21 फरवरी को सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान मौर्यालोक में मल्टी लेवल पार्किंग, कदमकुआं में वेंडिंग जोन का उद्घाटन संभावित है। रूपसपुर नहर रोड और आसपास की सड़कें चौड़ी होंगी। राजीव नगर-आनंदपुरी नाले पर सड़क बनेगी।











