ब्रेकिंग
Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई

Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा

बिहार के मोतिहारी के आजाद नगर में हथियारबंद बदमाशों ने अनिल गुप्ता के घर से करीब 50 लाख रुपये के आभूषण और नकदी लूट ली। बदमाशों ने महिला और उसके बेटे को बंधक बनाया और CCTV का हार्ड डिस्क व मोबाइल भी ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में हथियारबंद बदमाशों ने भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घर के सदस्यों को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये का गहना लूटकर फरार हो गये। घटना  नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित एकौना मानसपुरी सिंह द्वार के पास की है। 


घटना गुरुवार शाम की है जब अनिल गुप्ता के घर में घुसे बदमाशों ने करीब 50 लाख रुपये के आभूषण और नकदी लूट लिए। वारदात के दौरान घर में मौजूद महिला और उसके बेटे को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया गया।


5 से 6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम


जानकारी के मुताबिक, पांच से छह हथियारबंद बदमाश अनिल गुप्ता के घर में घुसे। अनिल गुप्ता पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। बदमाशों ने हथियार दिखाकर घर में मौजूद महिला और उसके पुत्र को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में रखे आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए।


CCTV का हार्ड डिस्क और मोबाइल भी ले गए बदमाश

लूटपाट के दौरान बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन और उसमें लगा सिम कार्ड भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।


पुलिस ने क्या कहा?

डीएसपी सदर वन दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।


वहीं, पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि टाउन थाना और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।


फिलहाल, लूट की वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।