ब्रेकिंग
दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल✦ दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम पर पथराव, देखते ही देखते बिगड़े हालात; पुलिस ने भी किया बल प्रयोग✦पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के शो में बवाल, समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल

दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान

सोशल मीडिया पर दोस्त की फोटो के साथ RIP लिखकर पोस्ट करने को लेकर विवाद हो गया। इस रंजिश में हनी नाम के युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब न्यूज
जिंदा दोस्त की फोटो पर RIP लिखना पड़ा भारी
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: सोशल मीडिया पर दोस्त की एक फोटो पर RIP लिखकर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। इसी बात को लेकर दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। पहले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बहस हुई, फिर दोनों पक्षों ने मिलने का समय तय किया। रात में विवाद ने खूनी रूप ले लिया और हनी नाम के युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।


RIP पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था विवाद


घटना पंजाब के लुधियाना का है, जहां दरेसी थाना क्षेत्र स्थित बिंद्रा कॉलोनी में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि एक युवक ने अपने दोस्त की तस्वीर सोशल मीडिया पर RIP लिखकर शेयर कर दी थी। इस पोस्ट को लेकर दूसरे दोस्त ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया था।


लेकिन देर शाम इसी पोस्ट को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच मिलने का समय तय हुआ और रात में दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान हनी पर हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत

हमले के बाद हनी को इलाज के लिए CMC अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक हनी की मां ने पुलिस को बेटे की हत्या की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि दोस्तों के बीच फोटो पर RIP लिखकर पोस्ट करने को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआत में मामला बहस तक सीमित था, लेकिन बाद में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


डीसीपी के मुताबिक, पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कैसे सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या की वारदात तक पहुंच गया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।