ब्रेकिंग
RLM में फिर बगावत के संकेत, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एकजुट हुए तीन विधायक, नीतीश को बताया नेता✦बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू, तेजस्वी और प्रशांत किशोर सरकार को घेरने की तैयारी में, किस दिन सदन में क्या होगा जानिये?✦ दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦RLM में फिर बगावत के संकेत, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एकजुट हुए तीन विधायक, नीतीश को बताया नेता✦बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू, तेजस्वी और प्रशांत किशोर सरकार को घेरने की तैयारी में, किस दिन सदन में क्या होगा जानिये?✦ दोस्त की फोटो पर RIP लिखा तो भड़क गया दूसरा दोस्त, साथियों के साथ मिलकर ले ली जान✦मोतिहारी में 21 साल के युवक को मारी गोली, दो बाइक पर आए थे 6 बदमाश, हालत नाजुक✦पटना में BJP कार्यालय पर पथराव मामले में 12 गिरफ्तार, आयोजक की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

संपत्ति के लिए डबल मर्डर!..कार से कुचलकर मां-बाप की हत्या, बहन की हालत गंभीर

घर के बंटवारे के विवाद में बेटे ने कथित तौर पर माता-पिता और बहन को कार से कुचल दिया। हादसे में माता-पिता की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: प्रॉपर्टी के लिए मां-बाप का कातिल बेटा बन गया। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। इस घटना में बहन भी बुरी तरह घायल हो गयी है। 


रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आई है। यहां घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही माता-पिता और बहन को कार से कुचल दिया। इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मां ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं।


घर के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार, मैनपुरी के दिवनपुर साहनी गांव निवासी अरमान का अपने पिता अजीम खान और मां अख्तरी के साथ घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर किशनी थाने बुलाया।


बताया जा रहा है कि अरमान अपनी पत्नी के साथ पहले ही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा चुका था। इसके बाद उसके पिता अजीम खान अपनी पत्नी अख्तरी और बेटी गुलफशा के साथ मोटरसाइकिल से थाने पहुंचे।


थाने से लौटते समय कार से मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, थाने से घर लौटते समय गपकापुर चौराहे के पास अरमान कार लेकर पहुंचा और अजीम खान की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने इसके बाद कार से तीनों को दोबारा कुचल दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


पिता की मौके पर मौत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में अजीम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अख्तरी और बेटी गुलफशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अख्तरी को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुलफशा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि अजीम खान और अख्तरी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बेटे अरमान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।