ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

Bihar News: बीच सड़क पर CNG बस में लगी आग, बस से छलांग लगाकर यात्रियों ने बचाई अपनी जान

बिहार राज्य परिवहन निगम की CNG बस मुजफ्फरपुर से पटना जा रही थी। जिसमें कई यात्री सवार थे। बस जैसे ही तेरसिया मोड़ पहुंची सीएनजी टैंक में रिसाव होने के कारण आग लग गयी। यात्रियों ने बस से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

BIHAR
बस में लगी आग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गयी। बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही ड्राइवर ने बस को रोक दिया और छलांग लगाकर यात्रियों ने अपनी-अपनी जान बचायी। सभी यात्रियों किसी तरह बस से बाहर निकले।


घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ के पास ही है जहां मंगलवार की शाम बीच सड़क पर CNG यात्री बस में आग लग गयी। यात्रियों से भरी बिहार राज्य परिवहन निगम के सीएनजी बस बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। तब तक पूरी बस जल चुकी थी।


बताया जाता है कि सीएनजी के लिकेज होने की वजह से आग बस में लग गयी। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गये नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। अगलगी की इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। वही जली हुई बस को पुलिस अपने साथ थाने ले गयी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता