ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

पटना को मिलने जा रही बड़ी सौगात, इस दिन पहली हाईटेक मल्टी लेवल पार्किंग और मॉडल वेंडिंग जोन का होगा उद्घाटन

पटना में 21 फरवरी को सीएम की प्रगति यात्रा के दौरान मौर्यालोक में मल्टी लेवल पार्किंग, कदमकुआं में वेंडिंग जोन का उद्घाटन संभावित है। रूपसपुर नहर रोड और आसपास की सड़कें चौड़ी होंगी। राजीव नगर-आनंदपुरी नाले पर सड़क बनेगी।

parking
parking
© parking
User1
3 मिनट

21 फरवरी को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान राजधानी पटना को कई बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में मल्टी लेवल कार पार्किंग और कदमकुआं में मॉडल वेंडिंग जोन का उद्घाटन संभावित है। इसके साथ ही रूपसपुर नहर सर्विस रोड और अन्य सड़कों के चौड़ीकरण पर भी अहम फैसला लिया जाएगा। 


डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक मौर्यालोक में दो हिस्सों में मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है, जहां 156 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी। वाहनों की पार्किंग डॉली शटल सिस्टम से होगी, जिसमें मशीनों की मदद से एक के ऊपर एक वाहन पार्क किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर ऑटोमेटिक तरीके से उतारे जाएंगे। इस हाईटेक पार्किंग का निर्माण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। 


पटना नगर निगम द्वारा कदमकुआं में 22 हजार वर्ग फीट में मॉडल वेंडिंग जोन तैयार किया जा रहा है। यहां 200 वेंडरों को एक ही भवन में व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 300 बाइक के लिए स्वचालित वाहन पार्किंग की सुविधा भी होगी, जिससे सड़क किनारे अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा।


पटना के यातायात को सुगम बनाने के लिए राजीव नगर और आनंदपुरी नाले को भरकर सड़क बनाने की योजना पर भी काम हो रहा है। डीएम ने इन इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ इस परियोजना पर चर्चा की।


रूपसपुर नहर सर्विस रोड, रूपसपुर फ्लाईओवर और दानापुर अनुमंडल के विभिन्न इलाकों के चौड़ीकरण पर भी मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान निर्णय लिया जाएगा। दीघा, दानापुर और खगौल इलाके में राज्य सरकार के कई विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।


इन परियोजनाओं के पूरा होने से पटना की यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी और वेंडरों को व्यवस्थित जगह मिलेगी। अब इंतजार 21 फरवरी का है, जब सीएम इस बहुप्रतीक्षित योजना का उद्घाटन करेंगे!