ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

Weather: बिहार में फिर होगी बारिश, इन जिलों में आंधी पानी का अलर्ट जारी

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। लेकिन अब राज्य के कई इलाकों में बारिश, आंधी और व्रजपात की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोग

Weather: बिहार में फिर होगी बारिश, इन जिलों में आंधी पानी का अलर्ट जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। लेकिन अब राज्य के कई इलाकों में बारिश, आंधी और व्रजपात की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन इलाकों में कहीं बूंदा बांदी होगी तो वहीं कई जगहों पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, विभाग ने आंधी और व्रजपात का भी अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग पटना ने सीतामढ़ी, मधुबनी के कुछ इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में तीस से पचास फीसदी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। ऐसे में विभाग ने लोगों को घर में ही रहने को कहा है।


आपको बता दें कि पिछले दिनों भी बिहार में तेज आंधी और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाई थी। इस आंधी के कारण मोतिहारी में कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए थे और कई बड़े पेड़ भी गिर गए थे। साथ ही बारिश ने किसानों को भी काफी क्षति पहुंचाया था। खासतौर पर इस आंधी पानी से आम के बागों और मकई की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थी। प्रशासन भी इस क्षति का आंकलन करने में जुटी हुई है।


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सीतामढ़ी, ईस्ट चंपारण, वेस्ट चंपारण में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो सबसे ज्यादा बारिश किशनगंज में तो वहीं वेस्ट चंपारण में सबसे कम बारिश होगी।