ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

विक्रमशिला सेतु पर राहत की बड़ी खबर: 20 दिनों में तैयार होगा बेली ब्रिज, BRO ने शुरू किया काम

Vikramshila Setu News: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाल करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। क्षतिग्रस्त पुल के कारण परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि BRO ने अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण का काम तेज कर दिया...

विक्रमशिला सेतु पर राहत की बड़ी खबर: 20 दिनों में तैयार होगा बेली ब्रिज, BRO ने शुरू किया काम
Ramakant kumar
3 मिनट

Vikramshila Setu News: बिहार के भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाल करने की कवायद तेज हो गई है। सेतु के क्षतिग्रस्त होने से पिछले कई दिनों से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने मोर्चा संभाल लिया है और अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, BRO की करीब 100 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम मंगलवार देर रात भागलपुर पहुंची। टीम के पहुंचते ही सेतु पर तकनीकी सर्वे और निर्माण से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि अगले 20 दिनों के भीतर बेली ब्रिज बनाकर तैयार कर लिया जाएगा, जिससे एक बार फिर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।


बताया जा रहा है कि यह अस्थायी बेली ब्रिज 49 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा होगा। इसके तैयार होने के बाद हजारों लोगों को राहत मिलेगी, जो फिलहाल नाव या लंबे वैकल्पिक मार्गों के सहारे सफर करने को मजबूर हैं। खासकर भागलपुर और आसपास के जिलों के लोगों की नजर अब इसी परियोजना पर टिकी हुई है।


निर्माण कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सेतु पर आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है। पुल के दोनों छोर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।


BRO की टीम ने काम शुरू करने से पहले क्षतिग्रस्त हिस्से की हाई-टेक फोटोग्राफी और तकनीकी जांच की। विशेषज्ञ हर एंगल से तस्वीरें लेकर पुल की स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि लोहे की प्लेटों और अन्य संरचनाओं को पूरी सटीकता के साथ लगाया जा सके।


अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही भौतिक निर्माण कार्य और तेज किया जाएगा। BRO की टीम दिन-रात काम कर रही है ताकि तय समय के भीतर पुल को तैयार कर यातायात बहाल किया जा सके।


विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर समेत आसपास के कई इलाकों की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। रोजाना हजारों लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी, जबकि कई लोग जान जोखिम में डालकर नाव से गंगा पार करने को मजबूर थे। ऐसे में बेली ब्रिज का निर्माण लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।