ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर डीजल लीकेज होने के कारण चलती 18 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हाथीदह थाना पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOKAMA:बिहार के मोकामा-बेगूसराय फोरलेन पर चलती 18 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। हालांकि, चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही हाथीदह थाना पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


डीजल लीक होने से लगी आग

हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह के अनुसार, ट्रक अरवल से बालू लेकर बेगूसराय जा रहा था। इसी दौरान आउंटा गोलंबर से सिक्स लेन पुल के बीच ट्रक से डीजल लीक होने लगा। आशंका है कि इसी वजह से चिंगारी उठी और ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।


चालक ने समय रहते बचाई जान

आग लगने का पता चलते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और तुरंत नीचे उतरकर दूर चला गया। इससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना पुलिस दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।


पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग की वजह से ट्रक पूरी तरह जल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


टैग्स