ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

शराबबंदी वाले राज्य में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दशहरा में खपाने की थी तैयारी

बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दशहरा में बेचने के लिए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पिकअप वैन से लेकर आ रहे थे, लेकिन पुलिस की नजर से नहीं बच पाये, लाखों के माल को जब्त किया गया है।

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरियानी थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1014.81 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है। 


जानकारी के अनुसार, शिवहर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और खरीद-बिक्री के विरुद्ध सघन छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान तरियानी थाना पुलिस को अवैध शराब के परिवहन और भंडारण से संबंधित गुप्त सूचना मिली। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया।


मामले में तरियानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में शराब के मालिक और किसी आरोपित की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।


 शिवहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट