ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

विजय चौधरी ने किया नामांकन, बोले- चिराग पासवान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. मंगलवार तक तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. सोमवार को जदयू के वरिष्ठ नेता और मु

विजय चौधरी ने किया नामांकन, बोले- चिराग पासवान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. मंगलवार तक तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. सोमवार को जदयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वस्त माने जाने वाले विजय कुमार चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान पर भी हमला बोला. 


समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद विजय चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में राज्य के अंदर काफी विकास हुआ है. सिर्फ सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे समस्तीपुर में काफी विकास हुआ है. जनता की ओर से काम को लेकर जो फीडबैक मिला है, उससे यही लगता है कि पहले से ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.


चिराग पासवान को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय चौधरी ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा कि चिराग पासवान या उनकी पार्टी से कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है. एनडीए में किसी के आने-जाने या प्रत्याशी देने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. जनता एक बार फिर से पूरा मूड बना चुकी है. क्योंकि जनता को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और जब भरोसा कायम रहता है तो लोग विकल्प की तलाश क्यों करेंगे. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता