ब्रेकिंग
सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री

सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान

आग में घर का सामान और टेंट का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है। दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।

बिहार न्यूज
सहरसा में भीषण अगलगी की घटना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के भारतीय नगर में सोमवार देर शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग प्रभु टेंट हाउस के संचालक अर्जुन प्रसाद सिंह के घर और गोदाम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर के साथ गोदाम में रखा टेंट का सामान भी जलकर राख हो गया।


 शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अगलगी में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। 


घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन करीब दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।


मौके पर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह और सदर थानाध्यक्ष अजय पासवान भी मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के सही कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता