ब्रेकिंग
छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल

छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिटुनियां गांव में पटाखा फोड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्टील के ग्लास से ढककर बम फोड़ने पर हुए विस्फोट में ग्लास का टुकड़ा 13 वर्षीय आयुष कुमार के गले में जा घुसा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA:छठ की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पटाखा फोड़ने के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 13 साल के मासूम की जान चली गई। 


घटना दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिटुनियां गांव की है। बताया जा रहा है कि बच्चा पटाखे को स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ने की कोशिश कर रहा था। तभी जोरदार धमाका हुआ और ग्लास के टुकड़े बच्चे के गले में जा घुसे। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।


मृतक की पहचान 13 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के दौरान आयुष पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान उसने बम को स्टील के ग्लास से ढक दिया। पटाखे में विस्फोट होते ही ग्लास के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए। इनमें से एक धारदार टुकड़ा आयुष के गले में जा लगा और उसकी गर्दन की नस कट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


खून से लथपथ आयुष को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। परिवार को अब जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता और मुआवजे का इंतजार है। छठ जैसे पावन पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

टैग्स