ब्रेकिंग
समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार

समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

बिहार के समस्तीपुर में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा छठ घाट पर पिस्टल लहराने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर तीन देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

बिहार न्यूज
आरोपी गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना स्थित बेलसंडी तारा छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने पिस्टल लहराने औऱ दहशत फैलाने का घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। 


इस दौरान पिस्टल लहराने के आरोप में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।  


पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई में खानपुर थाना क्षेत्र के शिबैंगसीपुर निवासी चंदन कुमार, पिता रामलोभित सहनी को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट पर पिस्टल लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने विभूतिपुर थाना कांड संख्या 565/26, दिनांक 15 नवंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।