ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

वैशाली सांसद को जान से मारने की मिली धमकी, वीणा देवी ने सदर थाने में दर्ज की शिकायत

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां वैशाली की सांसद वीणा देवी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने एक नहीं बल्कि कई बार मर्डर करने की

BIHAR POLITICS
वैशाली सांसद को मिली धमकी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां वैशाली की सांसद वीणा देवी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने एक नहीं बल्कि कई बार मर्डर करने की धमकी दी। जिसके बाद सांसद वीणा देवी सदर थाने में पहुंची और पुलिस से इसकी शिकायत की। वीणा देवी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सांसद की शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


मिली जानकारी के अनुसार वैशाली सांसद वीणा देवी को रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 अज्ञात नंबर से कई बार धमकीभरा कॉल आया था। अज्ञात नंबर जानकर वो रिसिव नहीं कर रही थी। लेकिन जब बार-बार कॉल आने लगा तब उन्होंने फोन उठाया तो अपशब्द बोला जाने लगा। अज्ञात व्यक्ति उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद कॉल काटने के बाद वीणा देवी थाने पर पहुंची और आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी। जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर की सीडीआर और लोकेशन के आधार पर छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने शीघ्र मामले का उद्भेदन किये जाने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


वैशाली से NDA समर्थित लोजपा रामविलास पार्टी की सांसद वीणा देवी के माबाइल पर 8539019720 इस नंबर से कई बार जान से मारने की धमकी मिली। अज्ञात व्यक्ति ने गाली भी दी। इस मामले में सांसद वीणा देवी ने सदर थाने में आवेदन दिया। इस बात की लिखित शिकायत किये जाने के बाद एसएसपी सुशील कुमार ने कह कि मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स