ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

वैशाली में बड़ा हादसा टला: नेपाल जा रहा कच्चे तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल लूटने के लिए उमड़ी भारी भीड़, बाल्टी और गैलेन भरने में लग गये लोग

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में नेपाल जा रहा कच्चे तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर एक गुमटी पर पलट गया। चालक घायल, दुकान क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने बहते हुए तेल को लूटा। लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Bihar
वैशाली तेल टैंकर हादसा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली से आ रही है, जहां लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्हपर गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नेपाल जा रही कच्चे तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी पर पलट गया। हादसे में टैंकर का चालक शाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा ऐसी हुई कि आसपास के घरों तक तेज आवाज सुनाई दी। टैंकर के नीचे दबे चालक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गुमटी के मालिक धर्मनाथ सिंह ने घटना के बारे में बताया कि “मैं दुकान के अंदर नहीं था, बाहर खाना खा रहा था। अचानक जोरदार धमाका हुआ और जब तक कुछ समझ पाता, टैंकर मेरी गुमटी पर पलट चुका था। यह तो भगवान की कृपा है कि मेरी जान बच गई, लेकिन करीब 40,000 रुपये का नुकसान हो गया।


”घायल चालक शाहिद खान, जो पश्चिम बंगाल के हल्दिया से कच्चा तेल लेकर नेपाल जा रहा था। उसने बताया कि शाहदुल्हपर के पास अचानक एक पिकअप सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई।”


चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर आई जरूर, लेकिन कोई मदद नहीं की। टैंकर के पलटने के बाद उसमें से कच्चा तेल बहकर सड़क किनारे फैल गया। यह देखते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, डब्बा, बोतल और यहां तक कि कपड़े तक लेकर तेल इकट्ठा करने में जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग खुलेआम तेल लूटते रहे और प्रशासन तमाशबीन बना रहा।


गांव वालों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण दूर-दराज के लोग भी मौके पर पहुंचे और जितना हो सका उतना तेल ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सख्ती दिखाता, तो कच्चे तेल की इस तरह लूटपाट नहीं होती। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। देर शाम तक लोग बाल्टी और ड्रम लेकर तेल भरते रहे। वहीं गुमटी मालिक का कहना है कि प्रशासन को उनके नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट