ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Road Accident in Bihar : अनियंत्रित बाइक सवार दीवार में टकराने से दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Road Accident in Bihar : अब एक ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आ रहा है। जहां अनियंत्रित बाइक सवार दीवार में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसा के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

Road Accident in Bihar :
सड़क हादसे में मौत
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आ रहा है। जहां अनियंत्रित बाइक सवार दीवार में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसा के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ देसरी रोड सदापुर कुटिया के निकट अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने एक चार दिवारी में धक्का मार दिया। घटनास्थल पर दोनों युवक की मौत हो गई। ‌ घटना बीते रात्रि करीब 12:15 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ‌इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी।‌


घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों से घटना के विस्तार पूर्वक जानकारी लेने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर बनारसीपुर गांव का रहने वाला लक्ष्मी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार एवं उसका साढ़ू बताया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोग एवं पुलिस के द्वारा मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। ‌पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।