ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राघोपुर में तेजस्वी 2459 वोटों से आगे, बीजेपी के सतीश कुमार दे रहे कड़ी टक्कर

VAISHALI : बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के रूझान लगातार आ रहा है. इधर राघोपुर विधानसभा सीट पर भी मतगणना जारी है. राघोपुर से लालू के छोटे लाल और महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी

राघोपुर में तेजस्वी 2459 वोटों से आगे, बीजेपी के सतीश कुमार दे रहे कड़ी टक्कर
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के रूझान लगातार आ रहा है. इधर राघोपुर विधानसभा सीट पर भी मतगणना जारी है. राघोपुर से लालू के छोटे लाल और महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं. अबतक तेजस्वी को 7606 वोट मिले हैं. उनको कड़ी टक्कर दे रहे बीजेपी के सतीश कुमार 5147 से पीछे चल रहे हैं. 


आपको बता दें कि वैशाली जिले में आने वाली इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और बीजेपी के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प है. आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव के चुनाव मैदान में उतरने से लड़ाई दिलचस्प हो गई है. वहीं बीजेपी के सतीश कुमार, एलजेपी ने राकेश कुमार को मैदान में उतारा है. इन सब में अभी तेजस्वी यादव 2459 मतों से आगे चल रहे हैं. 


गौरतलब है कि आज मतगणना का दिन है और बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती की जा रही. राज्य भर के कुल 54 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और चुनाव परिणाम आने तक जारी रहेगी. 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जहां 414 काउंटिंग हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हो रही है.

टैग्स