Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर गुरुवार को वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र स्थित बहसी गांव के पास कार्यक्रम स्थल का हाईलेवल निरीक्षण किया गया।
इस दौरान बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री के सचिव, तिरहुत रेंज के डीआईजी, वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, मंच की व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।
इस दौरान वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री के हाथों सिक्स लेन पुल के उद्घाटन का संभावित कार्यक्रम है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है।





