ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का बोलबाला, अवैध वसूली कर रहे कर्मी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Bihar News: बिहार में सरकारी योजनाओं में अवैध वसूली का खेल कोई नया नहीं है। अक्सर अवैध वसूली के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जिसमें पीएम आवास योजना के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है.

Bihar News
रंगेहाथ धराया आवास सहायक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। ओस्ती हरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में पंचायत आवास सहायक राम प्रवेश प्रताप को ग्रामीणों ने अवैध वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी आवास सहायक पंचायत में घूम-घूमकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से 2000 से 2500 रुपए तक की अवैध वसूली कर रहा था। करीब 50 से 60 लोगों से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूल किए गए। जब स्थानीय लोगों को इस अवैध वसूली की जानकारी मिली, तो उन्होंने एकजुट होकर आवास सहायक को पकड़ लिया और वसूले गए पैसे वापस करने की मांग की।


मामला तूल पकड़ता देख कुछ स्थानीय बुद्धिजीवियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से निकल गया। यह घटना प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है। ग्रामीणों ने आरोपी आवास सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि गरीब लाभार्थियों को योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


इस संबंध में वैशाली डीडीसी कुंदन कुमार ने बताया कि यदि इस प्रकार की घटना है तो इसकी जांच कर आवास सहायक पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों के द्वारा आरोप लगाया जा या उनके पास वैसा कुछ एविडेंस है वह लोग खुद भी आवास सहायक पर केस की भी दर्ज करवा सकते हैं। आवास सहायक के नाम पर किसी और ने पंचायत में रुपया उगाहीं की है या आवास सहायक के द्वारा लिया गया है, इसकी भी जांच कराई जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता