ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

हाजीपुर सदर अस्पताल में चोर की पिटाई, बाइक चोरी करते युवक को भीड़ ने रंगेहाथ पकड़ा

हाजीपुर सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते पकड़े गए युवक को लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बताया जाता है कि नशा करने के लिए युवक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता है।

bihar
चोर की पिटाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल में मोटरसाइकिल चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। भीड़ ने उसे लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा। पकड़े गए युवक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी मुन्ना राम के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि रौशन कुमार नशे का आदी है। उसने नशे के लिए पैसे जुटाने के मकसद से मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास किया था। पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उसे चारों तरफ से घेरकर पीटते दिख रहे हैं।


मोटरसाइकिल चोरी करते पकड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने उसे सदर अस्पताल परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ लगातार उसे लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटती रही।


घटना की सूचना तुरंत नगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को अपनी अभिरक्षा में लिया और उसे नगर थाने ले जाकर पूछताछ कर रहे हैं।


रौशन कुमार हाजीपुर महिला कॉलेज के पास अपने ननिहाल में रहता था। जानकारी के अनुसार, वह अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम देता था। सदर अस्पताल हाजीपुर में पहले भी बड़े पैमाने पर बाइक और साइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में काफी गुस्सा था। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे और गार्ड की निगरानी के बावजूद लगातार हो रही चोरियों से लोग आक्रोशित थे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता