ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Road Accident in Bihar: दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा; गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

Road Accident in Bihar: बड़ी खबर वैशाली से आ रहा है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत लालगंज फकुली रोड में बाइक सवार दो युवक को कुचलकर

Road Accident in Bihar
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident in Bihar: बड़ी खबर वैशाली से आ रहा है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत लालगंज फकुली रोड में बाइक सवार दो युवक को कुचलकर भाग रहे ट्रक ने बेलसर थाना क्षेत्र के मौना चौक के निकट एक महिला समय तीन लोगों को कुचल दिया। 


इस घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। वही बेलसर मौना चौक के निकट एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फकुली में हुए हादसे में मृत हुए लोगों की पहचान गोरौल थाना के रहने वाले कुणाल कुमार एवं हरसेर निवासी धीरज कुमार साह के रूप में हुई है जबकि बेलसर मोना चौक पर हादसे में जमुना राय की पत्नी कृष्णा देवी एवं बहोरखा निवासी नागेंद्र महतो की मौत हो गई है।


वहीं इस हादसे में करनेजी निवासी शंभू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को अस्पताल लाया। घायल शंभू सिंह का इलाज चल रहा है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


घटना के बाद मृतक के परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने लालगंज फाकुली घोरावल सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता