ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Teacher News: बिहार के 110 शिक्षकों पर गिरी गाज, छोटी सी गलती और शिक्षा विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Teacher News: एक छोटी सी गलती और बिहार के 110 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है.

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के वैशाली में 110 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण ने गुरुवार को स्कूल लेट पहुंचने वाले इन सभी शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक दिया है।


दरअसल, राज्य के सरकारी स्कूलों में लेट पहुंचने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है। वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लेट से स्कूल पहुंचने वाले 110 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीईओ ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर विलंब से उपस्थिति दर्ज करने वाले 110 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।


डीईओ ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि इन शिक्षकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया गया है, उसमें हाजीपुर, भगवानपुर एवं जनदाहा के 13, देसरी, बेलसर और वैशाली के5, चेहराकलां एवं महुआ के 4, गरौल, पातेपुर और लालगंज के 2, महनार एवं राजापाकर के 6, सहदेई बुजुर्ग के तीन, राघोपुर के 16 और बिदुपुर के 11 शिक्षक शामिल हैं।