ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

Bihar News: बिहार के लाल का कमाल, वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए राहुल बने भारतीय टीम के हेड कोच, रूस में लहराएंगे तिरंगा!

Bihar News: वैशाली के सोनपुर के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव को रूस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है। राहुल 20 सालों से कराटे चैंपियन हैं और कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

Bihar News
वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए राहुल बने भारतीय टीम के हेड कोच
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली के सोनपुर के रहने वाले राहुल आजकल चर्चा में हैं।  बिहार के लाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिससे राज्य ही नहीं पूरे भारत को गर्व है। कराटे कोच राहुल श्रीवास्तव को रूस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है। राहुल 20 सालों से कराटे चैंपियन हैं और कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।


हरिहर क्षेत्र सोनपुर के एक छोटे से गांव भरपुरा के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव के पिता एक किसान हैं। राहुल श्रीवास्तव ने 2005 में कराटे के क्षेत्र में कदम रखा था। उसके बाद राहुल श्रीवास्तव ने बिहार और देश के लिए कई गोल्ड मेडल जीते और कई बार बिहार की टीम जब बाहर गई तो उसके मुख्य कोच रहे। रूस में आयोजित होने वाले 5 अप्रैल से 8 अप्रैल वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का मुख्य कोच राहुल श्रीवास्तव को बनाया गया है। जिससे पूरे बिहार में खुशी की लहर है।


राहुल श्रीवास्तव की जिंदगी काफी संघर्ष में बीती है। बिहार में कराटे के क्षेत्र में बहुत ही कम युवा जाते हैं। राहुल श्रीवास्तव अपनी मेहनत के बदौलत बिहार के लिए और देश के लिए कई कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर लाए हैं। राहुल श्रीवास्तव कई बार बिहार कराटे टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रूस में होने वाली कराटे चैंपियनशिप में उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद वह काफी खुश हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता