ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar News: सड़क हादसे में दुल्हन समेत 4 की मौत, कई घायल

Bihar News: इस दर्दनाक हादसे ने परिवार में कोहराम मचाकर रख दिया है, कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

Bihar News
सड़क हादसा
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह दुर्घटना महिसोर थाना क्षेत्र के जंदाहा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर पनसलवा चौक के पास घटित हुई। 


जानकारी के मुताबिक एक ओर ट्रक था और दूसरी तरफ स्विफ्ट डिजायर कार, 4 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। इन मृतकों में 2 महिला और 2 युवतियां शामिल हैं। जबकि 3 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि सभी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। 


घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा महिसौर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दीनानाथ कुमार क्रांति कुमार और चालक निखिल कुमार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी, गणेश राय की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका मोना देवी के रूप में हुई है। जबकि नवविवाहिता की पहचान नहीं हो सकी। शव को सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम की कवायत की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दीनानाथ कुमार की शादी के लिए सभी लोग नवगछिया गए थे।


बताया जा रहा है कि नवगछिया, भागलपुर में शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौटने के क्रम में यह घटना हुई। सभी वैशाली जिले के पानापुर कुसियारी गाँव के रहने वाले हैं जो विदुपुर के पास स्थित है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता