ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

Bihar Co: महिला CO को जिलाधिकारी दफ्तर के सामने धरना देना पड़ा महंगा, DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उठाया यह कदम

Bihar Co: 26 अक्टूबर 2024 को वैशाली के हाजीपुर में अंचल अधिकारी अंजली कुमारी ने राजस्व कर्मचारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया था। इस घटना के बाद अब उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Bihar Co,बिहार समाचार, वैशाली जिला, हाजीपुर धरना, अंजली कुमारी CO, विभागीय कार्रवाई, राजस्व विभाग बिहार, DM वैशाली, भूमि विवाद बिहार, राजस्व कर्मचारी प्रदर्शन, बिहार प्रशासन,hajipur co, bihar co news
हाजीपुर समाहरणालय के समक्ष CO धरना FILE
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Co: वैशाली जिले के राजस्व अधिकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिले के अंचल अधिकारी-राजस्व अधिकारी हाजीपुर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए थे. यह घटना 26 अक्टूबर 2024 की है. धऱना का नेतृत्व हाजीपुर सदर अंचल की अंचल अधिकारी अंजली कुमारी कर रही थीं. अब इस मामले में महिला अंचल अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है. 

वैशाली के जिलाधिकारी ने 30 अक्टूबर 2024 को हाजीपुर सदर के अंचल अधिकारी अंजली कुमारी के खिलाफ आरोप-पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उपलब्ध कराया. हाजीपुर सदर की अंचल अधिकारी अंजली कुमारी पर 26 अक्टूबर 2024 को समाहरणालय परिसर में अपने राजस्व कर्मचारियों के साथ धरना पर बैठकर प्रदर्शन करने के गंभीर आरोप हैं. इसके अलावे दाखिल खारिज, ऑनलाइन लगान वसूली, ऑफलाइन लगान जमा नहीं करने, परिमार्जन प्लस,ई-मापी, एलपीसी, जमाबंदी डिजिटाइजेशन, अभियान बसेरा जैसे कार्यों के निष्पादन में लापरवाही बरतने के आरोप हैं. साथ ही बिना सूचना के धरना देने का आरोप है. 

जिलाधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 अक्टूबर को धरना पर बैठने की वजह से शनिवार को होने वाले भूमि समाधान बैठक में सीओ अंजली कुमारी अनुपस्थित रहीं. इस वजह से हाजीपुर थाना पर भूमि विवाद से संबंधित बैठक नहीं हुई. जिसका प्रभाव विधि व्यवस्था पर पड़ने के आरोप प्रतिवेदन किए गए. इन आरोपों में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 2 दिसंबर 2024 को हाजीपुर सदर अंचल की अंचल अधिकारी अंजली कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा . जिसका जवाब उन्होंने 21 दिसंबर 2024 को दिया. स्पष्टीकरण की समीक्षा की गई. जिसमें विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया गया है . वैशाली के विभागीय जांच अपर समाहर्ता को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. अंजली कुमारी से अपेक्षा की गई है कि वह अपने बचाव के संबंध में पक्ष रखें , जैसा संचालन पदाधिकारी अनुमति दें . निदेशक चकबंदी राकेश कुमार की तरफ से यह पत्र जारी किया गया है.