ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वैशाली से बड़ी खबर: लूटपाट के दौरान गल्ला व्यापारी की गोली मारकर हत्या, बेटे को भी मारी गोली

घटना वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ बाजार की है। बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गल्ला व्यापारी को गोली मार दी। पिता को बचाने के लिए जब बेटा सामने आया तो उसे भी गोली मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया।

bihar
हत्या से सनसनी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी खौफ नहीं है। इस बार अपराधियों ने वैशाली जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। यहां गल्ला व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


घटना वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ बाजार की है। बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गल्ला व्यापारी को गोली मार दी। पिता को बचाने के लिए जब बेटा सामने आया तो उसे भी गोली मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। वही मौके पर ही गल्ला व्यापारी विनोद चौधरी की मौत हो गयी।  


घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। वही मौके पर बाइक छोड़कर अन्य अपराधी भागने में सफल रहे। मृतक की पहचान गला व्यवसायी विनोद चौधरी के रूप में हुई है। घायल राहुल कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन, एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर रहे हैं। एसडीपीओ एवं पुलिस प्रशासन स्थानीय लोग को समझाने में लगी है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता