ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

चुनाव से पूर्व वैशाली में इतने थानेदार का तबादला, पुलिस कप्तान ने इधर से उधर भेजा

बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल सोमवार के दिन पटना में भी बड़े पैमाने पर थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारी बदले गए थे। कुल 402 एसआई, एएसआई और PTC को इधर से उधर किया गया था। पटना SSP के निर्देश पर एक साथ 402 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था।

BIHAR
थानेदार का तबादला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वैशाली जिले के पुलिस कप्तान (SP) ललित मोहन शर्मा ने 5 थानेदार का तबादला किया है। सहदेई थानाध्यक्ष पंकज कुमार को बिदुपुर थाने भेजा गया है तो वही महनार के थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह को हाजीपुर पुलिस कार्यालय भेजा गया है।


बिदुपुर के थानेदार अरुण कुमार को हाजीपुर पुलिस केंद्र और सहदेई के थानाध्यक्ष पंकज कुमार को बिदुपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बिदुपुर थाने के अनुसंधान इकाई पुलिस अवर निरीक्षक सरिता कुमारी को सहदेई थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।


वही प्रभारी मद्यनिषेध, शाखा पुलिस कार्यालय, हाजीपुर की पुलिस निरीक्षक वेदानंद सिंह को महनार थाने का थानेदार बनाया गया है। इन पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने चौबीस घंटे के भीतर नये जगह पर योगदान करने का निर्देश दिया है। 


बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल सोमवार के दिन पटना में भी बड़े पैमाने पर थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारी बदले गए थे। कुल 402 एसआई, एएसआई और पीटीसी को इधर से उधर किया गया था। पटना SSP अवकाश कुमार के निर्देश पर एक साथ 402 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी तादाद में पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया। पटना न्यू पुलिस लाइन से कई पुलिस कर्मियों को थाने में एसआई के रूप में तैनाती दी गयी थी तो वही कई एसआई और एएसआई को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया था।.

https://firstbihar.com/bihar/patna-news/402-police-officers-transferred-see-full-list-677258

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता