ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

Bihar News: मिट्टी कटाई के दौरान मिले प्राचीन धातु के बर्तन, लेकर भाग गए लोग; पुरातत्व विभाग ने ऐसे किया बरामद

Bihar News: बिहार के वैशाली में मिट्टी कटाई के दौरान जमीन के नीचे से प्राचीन धातु के बर्तन मिले हैं. बर्तन को मजदूर लेकर भाग गए थे लेकिन बाद में पुरातत्व विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से उसे बरामद कर लिया है.

Bihar News
खुलाई में मिले धातू के बर्तन
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली थाना के फुलाढ़ पंचायत के चकनथुआ गांव में गृह निर्माण के लिए हो रहे मिट्टी कटाई दौरान प्राचीन धातु का बर्तन मिलने क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन धातु का बर्तन मिलने की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। 


दरअसल, वैशाली थाना के चकआल्हाद गांव निवासी चंद्र भगत अपना नया घर विशुनपुर अनन्त गांव में बनवा रहे थे। इस क्रम में चकनथुआ से मिट्टी कटवा कर ट्रैक्टर से मिट्टी भराई करने के क्रम में एक प्राचीन बर्तन मिला, जिसमे कुछ बहुमूल्य अवशेष धातु की एक गगरी, एक चेन, एक कमरबंद, तीन काराह से भरा हुआ था।


खुदाई के दौरान मिट्टी से निकले बर्तन देख कर काम कर रहे मजदूर और चंद्र भगत लेकर घर भाग गए। देर रात स्थानीय पुलिस डीएसपी एवं सरैया पुलिस चंद्र भगत के घर पहुंच कर सभी सामग्री को बरामद कर वैशाली थाने लाकर इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई। 


पुरातत्व विभाग के टीम सहायक अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में विधि सहायक संजय कुमार संरक्षक सहायक विक्रम झा ने फोटोग्राफी कराकर धातु की पहचान की जा रही है। मालूम हो कि वैशाली के आसपास खुदाई में कई बार बहुमूल्य प्राचीन अवशेष मूर्ति व सिक्का इलाके में पहले भी मिल चुके हैं। प्राचीन अवशेष मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता