ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहतBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहत

Bihar News: वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्ना कार से 60 किलो गांजा बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: वैशाली जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिससे इलाके में पुलिस की...

Bihar News: वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्ना कार से 60 किलो गांजा बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक लग्जरी हुंडई वर्ना कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो अंतरजिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।


बताया जा रहा है कि वैशाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर की ओर से एक हुंडई वर्ना कार में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्कर हाजीपुर की तरफ आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें DIU टीम और सराय थाना पुलिस को शामिल किया गया। इसके बाद सराय टोल प्लाजा के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।


जांच के दौरान मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध हुंडई वर्ना कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार में बैठे दोनों युवक घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद जब कार की तलाशी ली गई तो अंदर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।


सदर-02 लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कार से करीब 60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा दोनों तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन, 3300 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई वर्ना कार को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद गांजे की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र निवासी राजन कुमार और पप्पू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में भी इनके खिलाफ गांजा की खरीद-बिक्री से जुड़ा मामला दर्ज है।


पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे बिहार के किस इलाके में सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


इस मामले में सराय थाना में कांड संख्या 161/26 दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।