ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री को लिखा पत्र, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता से जान का खतरा बताया

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने गृहमंत्री सम्राट चौधरी से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेनू यादव से जान का खतरा बताते हुए सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

bihar
सुरक्षा की मांग
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनकी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव से उनकी जान को खतरा है।


गृहमंत्री को भेजे गए पत्र में तेज प्रताप यादव ने कहा है कि संतोष रेनू यादव की ओर से उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल और संदेश मिल रहे हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना में संतोष रेनू यादव के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। शिकायत में धमकी देने, मानसिक उत्पीड़न और सुरक्षा खतरे से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


तेज प्रताप यादव ने यह भी बताया कि संतोष रेनू यादव पार्टी अनुशासन का उल्लंघन कर रहे थे और उनकी व्यक्तिगत व राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संतोष रेनू यादव को जनशक्ति जनता दल से निष्कासित कर दिया गया है।


गृहमंत्री को लिखे पत्र में तेज प्रताप यादव ने राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें समुचित सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।


टैग्स