ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

सुशांत के परिवार में एक और मौत, सदमे के कारण भाभी ने तोड़ा दम

PURNIA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर में एक और शख्स की मौत हो गई है। सुशांत की मौत के कारण सदमे में चल रही उनकी भाभी सुधा देवी ने दम तोड़ दिया है। सुशांत सिंह की मौ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PURNIA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर में एक और शख्स की मौत हो गई है। सुशांत की मौत के कारण सदमे में चल रही उनकी भाभी सुधा देवी ने दम तोड़ दिया है। सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। सुशांत के पैतृक गांव मलडीहा में रहने वाली उनकी भाभी सुधा देवी भी इस घटना के बाद सदमे में थी और उनकी मौत हो गई है। 

इसको भी पढ़ें: बिहार: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने किया सुसाइड, मौत की खबर से 10वीं का स्टूडेंट था सदमा में

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी की तबीयत बिगड़ गई थी हालांकि पिछले कुछ वक्त से सुधा देवी बीमार चल रही थीं। सुशांत के जाने की खबर सुनकर वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। परिवार वाले उन्हें दिलासा दे रहे थे लेकिन इस सदमे के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। 


सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता के के सिंह की भी तबीयत पटना में बिगड़ गई थी हालांकि बाद में उन्हें परिवार के अन्य सदस्य अपने साथ लेकर मुंबई रवाना हुए थे। सोमवार को मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें उनके पिता के साथ साथ चचेरे भाई बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू भी शामिल हुए थे। अब सुशांत के परिवार में एक और मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है।