PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों ने आज 9 जुलाई को अपना-अपना नामांकन पर्चा भर दिया है। दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान जो एफिडेविट प्रस्तुत किया उसके अनुसार बीजेपी प्रत्याशी से ज्यादा पढ़ी लिखी और संपत्ति के मामले में आगे आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता हैं।
46 वर्षीया रेखा गुप्ता पटना के बाकरगंज दलदली रोड की रहने वाली हैं। राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी के पास कैश 80 हजार रुपये है। उनके पति रंजय कुमार के पास कैश 1 लाख 20 हजार रुपये हैं। रेखा गुप्ता के पास आधा किलो सोना मूल्य 67 लाख 32 हजार 500 रुपये है, और 1.5 किलो चांदी जिसकी कीमत 3 लाख 67 हजार 500 रुपये के करीब है। उनके पास NP बोर का राइफल तो पति के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है।
रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति करीब 81 लाख 61 हजार रुपये है,वहीं पति के पास 53 लाख 82 हजार मूल्य की चल संपत्ति है। रेखा गुप्ता के नाम से 7 हजार sq फीट गैर कृषि योग्य भूमि है, जिसकी मार्केट वैल्यू 2 करोड़ 16 लाख रुपये है। उनके पास कुल पांच करोड़ 46 लाख की अचल संपति है। रेखा गुप्ता ने स्नातक तक पढ़ाई की है। वर्ष 2000 में हज़ारीबाग राम नारायण मेमोरियल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हैं। कोतवाली थाने में 2022 में दुकान संबंधित विवाद में केस (445/22) दर्ज है।
वही बीजेपी के प्रत्याशी 42 वर्षीय अभिषेक कुमार पटना के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी आनंदपुरी मंदिर मार्ग के रहने वाले हैं। उन्होंने दरभंगा के चौधरी संस्कृत सेकेंडरी स्कूल थाथोपुर से मैट्रिक की परीक्षा वर्ष 2000 में पास की थी। अभिषेक कुमार के पास कैश 70 हजार तो उनकी पत्नी अमृता कृष्णा के पास 50 हजार रुपये हैं। 11 लाख का स्मार्ट होंडा कार और 1 लाख 21 हजार की एक बाइक अभिषेक के पास है।
उनके पास 1 लाख 45 हजार रुपये का सोना तो पत्नी के पास 5लाख 22 हजार के गहने है। खुद की चल संपत्ति 19 लाख 60 हजार है जबकि पत्नी अमृता कृष्णा की चल संपत्ति करीब 10 लाख रुपये है। आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता संपत्ति और शिक्षा के मामले में अभिषेक कुमार से आगे हैं। अभिषेक मैट्रिक पास हैं तो वही रेखा गुप्ता ने ग्रेजुएट हैं।
पटना से रजनीश की रिपोर्ट



