ब्रेकिंग
Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार

पटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित

पटना में दो वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत के आरोपी स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने बेऊर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। जिसमें सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। जिसके बाद हादसे के आरोपी स्कॉर्पियो चालक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साएं मृत स्कॉर्पियों ड्राइवर के परिजनों ने पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के पास मुख्य सड़क पर आगजनी की और जमकर प्रदर्शन किया।


 परिजनों ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान पूरे बाइपास पर आवागमन बाधित गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। परिजनों ने बिजली विभाग के एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाया, कहा कि जिस समय बच्चा स्कॉर्पियों की चपेट में आया था, उस वक्त गाड़ी से उतर कर ड्राइवर बच्चे को बचाने उतरा था, 


तभी गाड़ी में बैठा एसडीओ स्कॉर्पियों लेकर फरार हो गये और उधर ड्राइवर भीड़ के हत्थे चढ़ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। एसडीओ के पास घटना का वीडियो होने की बात परिजन कर रहे हैं और पुलिस से उनके ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 


परिजन मृतक अनुराग राज की पत्नी को नौकरी और 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृतक के भाई ने बताया कि एसडीओ का गाड़ी लेकर गया था। तभी पार्किंग करने के समय एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद मेरे भाई को एक कमरें में बंद कर भीड़ ने पीट डाला जिससे उसकी मौत हो गयी और मामले को पुलिस सुसाइड का रूप दे रही है।


गौरतलब है कि बुधवार रात जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आरोपी चालक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद यह मामला और गंभीर हो गया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि चालक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पटना से सूरज की रिपोर्ट


पटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित

मृतक का भाई